एक एएसआई व चार कास्टेबलों के भरोसे सुरक्षा
बैक मैनेजर ने रात नकदी संभालने से किया था इनकार
28 March 2015
जयपुर। आईसीआईसीआई बैंक की वेन 40 करोड़ रुपए लेकर गुरुवार की पूरी रात सड़क पर खडी रही लेकिन बैंक के अधिकारियों ने नकदी को नहीं लिया। इसके चलते नकदी लेकर गए पूरी रात एएसआई व चार कास्टेबलों के भरोसे उस भारी नकदी की सुरक्षा करते रहे। शुक्रवार सुबह बैंक अधिकारियों को सूचना देकर मामले का पटाक्षेप करवाया गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम पांच बजे आईसीआईसीआई बैंक की बनीपार्क शाखा से केश वेन 40 करोड़ रुपए लेकर रवाना हुई थी। इस दौरान वेन रात 9 बजे के करीब चिडावा पहुंची, वेन में गए गार्ड ने बैंक की चिडावा शाखा के मैनेजर को फोन कर नकदी लेने के लिए कहा, लेकिन बैंक मैनेजर ने देर रात नकदी संभालने से इनकार कर दिया। इसके चलते पांचो गार्ड पूरी रात बैंक के बाहर वेन खडीकर नकदी की सुरक्षा करते रहे। गनीमत रही कि इस बारे में बदमाशों को जानकारी नहीं मिली अन्यथा गंभीर अपराध घट सकता था। शुक्रवार सुबह जब इस मामले में बैंक के उच्चाधिकारियों को पता चला तो उन्होंने दखल देकर नकदी को बैंक में रखवाया।
0 comments:
Post a Comment