Friday, 27 March 2015

दीवार में सेंधमार एटीएम का केशबाक्स तोडने का प्रयास


28 March 2015
चुरू। जिले के सुजानगढ थाना इलाके देर रात को अज्ञात बदमाशों ने बैंक आफ  बडौदा के एटीएम की दीवार में सेंघ मार कर  निशाना बनाया लेकिन एटीएम का केश बाक्स नहीं टूटने के कारण खाली हाथ लौट गए।
पुलिस के अनुसार देर रात स्टेशन रोड स्थित बैंक आफ  बडौदा के एटीएम में अज्ञात बदमाशों ने पीछे से
दीवार में सेंध मार कर घुसे और तोडफोड कर उसमें से पैसे निकालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद भी एटीएम का केश बाक्स नहीं टूटा तो बदमाशों ने एटीएम को खोल दिया लेकिन उसे लेकर नहीं जा सके। चोरी के प्रयास में असफल होने के बाद बदमाश खाली हाथ ही वहां से निकल गए। सुबह जब लोगों ने एटीएम टूटा हुआ देखा तो उन्हें घटना का पता चला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान के प्रयास में जुट गई है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates