पीएनबी बैंक लूट का शटर काटकर घुसे लुटेरे
मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए और लौटे खाली हाथ
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बदमाशों की करतूत
28 March 2015
जयपुर । प्रदेश में एटीएम और बैंक बदमाशों के निशाने पर आ गए हैं। इसके चलते जहां गत दो माह में एटीएम तोडऩे की एक दर्जन से अधिक वारदातें हो चुकी है वहीं बदमाश अब बैंकों को भी निशाना बना रहें हैं। राजधानी के करधनी थाना इलाके में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने बैनाड रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का शटर काट में घुसे और चोरी का प्रयास किया। हालांकि
लूटेरे तिजोरी काटने के मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए और खाली हाथ लौट गए। शुक्रवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है।
थाना प्रभारी राजेन्द्र दिवाकर ने बताया कि बैनाड रोड के बालाजी विहार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में गुरुवार देर रात अज्ञात लुटेरे चोरी की नीयत से शटर काटकर अंदर घुसे थे। इस दौरान उन्होंने बैंक के अंदर घुसकर चोरी का प्रयास किया लेकिन वे तिजोरी काटने में कामयाब नहीं हो पाए और खाली हाथ लौट गए। जब लूटेरे वारदात करने में विफल रहे तो पास ही एक दुकान को निशाना बना कर बीस हजार रुपए की नकदी पार कर ले गए। शुक्रवार सुबह जब लोगों ने बैंक का टूटा हुआ शटर देखा तो चोरी का अंदेशा हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के अधिकारियों को सूचना दी। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि बैंक से किसी प्रकार का सामान चोरी नहीं हुआ है। पुलिस ने बैंक अधिकारियों की मदद से कैमरों की रिकार्डिंग खंगालनी शुरू कर दी है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद करतूत
पुलिस के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगे सीसीटीवी कैमेरे मेें बदमाशों की करतूते कैद हो चुकी हैं। पुलिस बदमाशों के फुटेज के आधार पर बदमाशों को तलाश में जुट गई है।
तिजोरी काटने में रहे विफल
पुलिस ने बताया कि लुटेरे बैक में रखी तिजोरी काटने में विफल रहे और खाली हाथ ही लौटना पड़ा। लेकिन पास ही एक किराणे की दुकान का ताला तोड़ वहा से करीब बीस हजार रुपए की नकदी चुरा कर ले गए।
0 comments:
Post a Comment