28 March 2015
जयपुर। भंाकरोटा थाना इलाके में एक युवक ने एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार केशोपुरा इलाके की रहने वाले 21 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज कराया है कि वह राजगढ़ चुरू निवासी रवि शेखर ने पहले पीडि़ता को अपने प्रेम जाल में फंसाया।
इसके बाद 24 फरवरी को उसे बहला-फुसला कर अपने साथ राजगढ़ ले गया। जहां आरोपी ने पीडि़ता से जबरदस्ती आर्य समाज में शादी कर ली और कई दिनों तक उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपी ने पीडि़ता से मारपीट की और दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। जैसे-तैसे पीडि़ता आरोपी के चुंगल से निकल कर अपने घर पहुंची और परिजनों को आप बीती सुनाई। जिस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment