Friday, 27 March 2015

कोल्डड्रिंक में नशीला पर्दाथ पिलाकर युवती से दुष्कर्म



बेहतर कोंचिग का आश्वासन बनाई दोस्ती
शादी का झंासा देकर करता रहा देहशोषण
मु य आरोपी सहित उसके पांच दोस्तों के खिलाफ  मामला दर्ज
28 March 2015
जयपुर। महेश नगर थाना इलाके में एक युवक ने बेहतर कोंचिग का झांसा देकर एक युवती से दोस्ती बनाई और कोल्डडिं्रक में नशीला पर्दाथ पिलाकर दुष्कर्म किया। युवती द्वारा विरोध करने पर शादी का झांसा देकर उसका देहशोषण करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता ने मु य आरोपी सहित उसके पांच दोस्तों के खिलाफ  मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस  के अनुसार मूलत:भरतपुर हाल पटेल नगर, महेश नगर निवासी 24 वर्षीय पीडि़ता ने मामला दर्ज कराया है कि गत वर्ष 2014 में वह भरतपुर में रहकर मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी दीपक सोनी और संजू शर्मा ने पीडि़ता की एक सहेली से उसके मोबाइल नंबर लिए और  जयपुर में बेहतर कोंचिग का झांसा देकर 5 मई को उसे जयपुर बुला लिया। इसके बाद इसके पीडि़ता जयपुर में रहने लगी और यहीं रहकर पढ़ाई करने लगी। एक दिन वह नेट की परीक्षा देने के लिए कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान उसे रास्ते में दीपक सोनी व उसके दोस्त संजू शर्मा, मोहन राजावात, विकास शर्मा, पवन सोनी व रितेश सोनी ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी उसे एक होटल में ले गए, जहां उन्होंने पीडि़ता को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीला दिया और नशे की हालत में दीपक सोनी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता को जब होश आया तो उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया और फिर अपने दोस्तों की मदद से अलग-अलग होटलो में ले जाकर उसकी आबरू लूटता रहा। बार बार की इस कारगुजारी से आहत होकर पीडि़ता ने पांच लोगों के विरुद्ध इस्तगासे से मुकदमा दर्ज करवाया है्र। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है



0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates