डकैती के आरोप में पांच लोगों को सुनाई थी सात साल की सजा
चालानी गार्ड गच्चा देकर मौके से फरार हुआ
28 March 2015
जयपुर। चौमू थाना इलाके में गुरुवार की दोपहर को पांच लोगों को डकैती के आरोप में कोर्ट में सजा मिलने के बाद उनसे एक बदमाश चालानी गार्ड को गच्चा देकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी भी करवाई लेकिन बदमाश का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच कर रहे वीर ंिसह उपनिरीक्षक चौमू ने बताया कि गुरुवार दोपहर को एक बजे कैलाश चन्द अग्रवाल निवासी हाल वरिष्ट रिडर न्यायालय अपर जिला एवं सैशन न्यायालय क्रम न बर 20 जयपुर महानगर ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया कि हरमाड़ा के एक गांव में रहने वाले शि भू ंिसह, बनवारी, राकेश, रामअवतार व बाबूलाल कोर्ट में डकैती का विचाराधीन मामले में पेशी पर आए थे। इस दौरान पेशी हो जाने के बाद कोर्ट ने पांचों को डकैती करने के मामला में आरोपियों को सात साल की सजा सुना दी। कोर्ट ने पुलिस को हैडओवर करने के लिए हरमाडा थाने से एक चालानी गार्ड नन्दकिशोर को बुलाया गया और कागजी कार्रवाई करने के दौरान शि भु सिंह चालानी गार्ड को गच्चा देकर कोर्ट से मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद इलाके में नाकाबंदी करवाई लेकिन कोर्ट परिसर से भागे बदमाश का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने बताया कि भागा गया बदमाश भारणी गांव जिला सीकर हाल केशव नगर का रहने वाला है पुलिस इसके घर व गांव में दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment