Wednesday, 25 March 2015

मोबाइल टावर मकान पर गिरा

26 March 2015
mobile tower के लिए चित्र परिणाम
जयपुर। गलतागेट थाना इलाके में बीती रात को एक मोबाइल टावर अचानक एक मकान पर जा गिरा। एकाएक हुई इस दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
पुलिस के अनुसार गोवर्धन कॉलोनी निवासी लेखराज मीणा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बीती रात को उसकी मां प्रेमदेवी छत पर टहल रही थी। उसी दौरान पड़ौस में रहने वाले घनश्याम के घर पर लगा टावर अचानक लेखराज के घर पर गिर गया। इस घटना में प्रेमदेवी के हाथ पर चोंट लग गई। घटना से लेखराज के घर का टीनशेड टूट गया। घटना के समय घर में अन्य कोई भी व्यक्ति नहीं होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates