घायल ने कराया जानलेवा हमले मामला दर्ज
जयपुर। लालकोठी थाना इलाके में स्थित सेन्ट्रल में सात साल की सजा काट रहे एक कैदी पेशी में जाने के दौरान दूसरे कैदी ने उस पर ब्लेड से जानलेवा कर उसके शरीर व चेहरे पर गहरे घाव कर घायल कर दिया। जेल प्रशासन के प्रहरीयों ने मौके पर पहुंच कर दोनों को छुडवाया और घायल को अस्पताल मे भर्ती करवाया। वहीं घायल कैदी ने लालकोठी थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार केन्द्रीय कारागृह में किसी मामले में सात साल सजा काट रहे मुकेश पुत्र शंकर लाल चौधरी निवासी नेवटा दादरवाल की ढाणी थाना सेज कलवाडा ने पुलिस को बयान में बताया कि गुरूवार को उसकी विराराधीन मामले की तारीख होने कारण पेशी में जाने के लिए गेट में बुलाया गया। इस दौरान गेट के लिए रवाना हुआ तो वहां पहले से मौजूद एक सजा कर रहे रफीक नाम के एक कैदी ने बिना किसी बात को लेकर उससे झगड़ा करने लगा और साथ लाए एक ब्लेड से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे इस हमले में पीडि़त के शरीर व चेहरे पर गहरे घाव कर घायल कर दिया। जेल प्रशासन के प्रहरीयों ने मौके पर पहुंच कर दोनों को छुडवाया और घायल को अस्पताल मे भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल में पहुंची और पीडि़त घायल के बयानों के आधार पर कैदी रफीक पर जानलेवा हमले करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment