11 March 2015 उदयपुर। न्यायालय में पति से तलाक के लिए पेशी पर आई एक महिला वकील पर उसके पति ने ताबड़तोड़ चाकूओं से वारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिला सेशन न्यायालय में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद दहशत का माहौल छा गया।
आरोपी पति खून से सना चाकू लेकर फरार हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग सकते में आ गए और न्यायलय में अफरा तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार उदयपुर के जिला सेशन न्यायालय में बुधवार दिनदहाड़े वकील प्रीति माटा को उसके पति जितेन्द्र माटा ने 6-7 बार चाकू घोंप दिया। महिला वकील पारिवारिक न्यायालय में पति जितेन्द्र माटा से चल रहे तलाक के केस के सिलसिले में पेशी पर आई थी। इसी दौरान उसके पति ने उस पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला को इलाज के लिए एमबी चिकित्सालय में पहुंचाया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment