Wednesday, 11 March 2015

बोलेरो ने मोपेड सवार को टक्कर मारी, विरोध में दुकानें बंद गुस्साए



100 मीटर दूरी तक घीसटता रहा युवक


11 March 2015
जयपुर
। दुर्गापुरा स्थित खवास जी का बाग के सामने बुधवार दोपहर को एक बोलेरो ने सडक़ पार कर रहे एक मोपेड चालक को टक्कर मार कर गिरा दिया। टक्कर के बाद बोलेरो चालक मोपेड सवार को नीचे फंसने से काफ ी दूर घिसटता चला गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद गुस्साई भीड़ ने बोलेरो के शीशे फ ोड़ दिए और रास्ता रोकने की कोशिश की। घटना के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। व्यापारी स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर करीब आधे घंटे तक बंद का आयोजन किया।
सूचना मिलने पर एसीपी ट्रैफि क राहुल वशिष्ठ तथा जवाहर सर्किल थाने की उपनिरीक्षक गुंजन सोनी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को समझाकर शांत करवाया। दुर्घटना थाना पूर्व ने बोलेरो जब्त कर ली है। हादसे में घायल सोनू सिंधी (28) खवास जी बाग स्थित सिंधी कॉलोनी का रहने वाला है। वह थैलियां बेचने का काम करता है। सुबह करीब 11 बजे वह कॉलोनी से मोपेड लेकर निकला। वह दुर्गापुरा में रोड पार कर रहा था तभी गोपालपुरा पुलिया की तरफ से आई एक बोलेरो ने मोपेड को टक्कर मार दी। इससे सोनू मोपेड के साथ गिर पड़ा। उधरए ड्राइवर ने बोलेरो पर नियंत्रण खो दिया और सोनू व मोपेड को घसीटता हुआ ले गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सोनू को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने बोलेरो के शीशे फ ोड़ डाले। सूचना मिलने पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates