11 March 2015
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बुधवार को पंचायत समिति, बांसवाड़ा के कनिष्ठ तकनीकी सहायक राजेश व्यास को18 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
महानिरीक्षक एसीबी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी मनोज दोषी ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई कि वह ग्राम पंचायत बदरेल, पंचायत समिति बांसवाड़ा ग्राम सेवक क े पद पर कार्यरत था। जहां से उसकी पदोन्नति हो गयी है। उनसे ग्राम पंचायत बदरेल में ग्राम सेवक रहते हुए अठ्ठारह कुओं का निर्माण पूर्ण करवाया था। कार्य पूर्ण होने के संबंध में कनिष्ठ तकनीकी सहायक श्री राजेश व्यास को प्रमाण पत्र जारी करना था। तकनीकी सहायक ने प्रति कुआं एक हजार रुपए के हिसाब से अठ्ठारह कुओं के लिए प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में अठ्ठारह हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। ब्यूरो टीम बांसवाड़ा ने शिकायत के सत्यापन के उपरान्त टै्रप का आयोजन कर पंचायत समिति बा ंसवाड़ा क े कनिष्ठ तकनीकी सहायक राजेश व्यास को अठ्ठारह हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसीबी प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।
0 comments:
Post a Comment