Wednesday, 11 March 2015

युवक पर जानलेवा हमला

maarpeet के लिए चित्र परिणाम
12 March 2015
जयपुर।
झोटवाड़ा थाना इलाके में बीती रात एक युवक ने शराब के नशे में अपने कमरे में ही ठहरे परिचित युवक पर धरदार हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी घायल युवक और उसकी पत्नी को कमरे में ही छोडकर भाग निकला।
बाद में मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने बताया कि राकेश कुमार अपनी पत्नी के साथ प्रेम नगर झोटवाडा में जयदीप सिंह के मकान में करीब एक महिने से किराए से रहता है। मकान मालिक जयदीप लाजपत नगर में दूसरे मकान में रहता है। राकेश के पास मंगलवार शाम को पंजाब निवासी उसका परिचित अमनदीप आया था। उसके बाद दोनों बाजार से शराब लेकर आए आर कमरे में बैठकर पीने लग गए। रात करीब तीन बजे राकेश के कमरे से झगड़े की आवाज आने पर पडौस के कमरे में रहने वाले दूसरे किराएदार ने मकान मालिक को मोबाइल पर सूचना दी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो अमनदीप फर्श पर लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ा था। पुलिस ने एंबूलेंस से घायल युवक को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवा दिया। हमला कर आरोपी मौके से भाग निकला। लेकिन बुधवार शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शराब के नशे में अमनदीन फालतू की बात कर रहा था। अमनदीप के सिर, कान व दोनों हाथों में गंभीर चोटें है। आरोपी पुलिस को सही जानकारी नहीं दे रहा है। अमनदीप के होश में आने के बाद ही हमले का कारण पता चल पाएगा। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates