Wednesday, 18 March 2015

परीक्षा देने जा रहे छात्रों क ो ट्रक ने कुचला


दोनों की मौके पर मौत,गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
accident के लिए चित्र परिणाम19 March 2015
अजमेर। मसूदा थाना इलाके में बुधवार सुबह मोटरसाइक्लि पर परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों को पीछे से अबाध गति से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इतला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया पुलिस की समझाइश के बाद लोग मान गए।
पुलिस ने बताया कि मसूदा कस्बा निवासी हर्षित(20) पुत्र दिनेश और उसका साथी देवा(20) पुत्र रमेश दोनों बारहवीं कक्षा की परीक्षा देनेे बुधवार सुबह दोनों मोटरसाइकिल से परीक्षा केन्द्र पर जा रहे थे। मसूदा बाइपास पर पीछे से अबाध गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी ट्रक का टायर दोनों पर से गुजर जाने पर दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इतला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक को जब्त करके फरार चालक की तलाश शुरु कर दी है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद मान गए।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates