Wednesday, 18 March 2015

थानाप्रभारी-सिपाही को गोली मारकर फरार


खनन माफियाओं की अन्धाधुन्ध गोलीबारी
khanan mafia के लिए चित्र परिणामदुस्साहसिक वारदात से डांग में दहशत,आला अफसरों का मौके पर डेरा
पुलिस ने छेड़ा सर्च अभियान
19 March 2015
करौली। जिले में अवैध खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चले हैं कि मासलपुर थाना इलाके में बुधवार रात्रि को अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर  खनन माफियाओं ने जमकर गोलियां बरसाईं जिससे थानाप्रभारी सहित एक कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गए। जैसे ही सूचना आला-अधिकारियों को मिली मौके पर सर्च अभियान चला रखा है। टीम की अगुवाई खुद पुलिस अधीक्षक योगेश यादव कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि वन विभाग की टीम ने सूचना दी कि थानान्तर्गत डांग क्षेत्र के देवरी के जंगलों में अवैध खनन की सूचना मिली जिस पर मासलपुर थानाधिकारी मुकेश चंद्र मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे तो उन्हें देखकर खनन माफियाओं ने फायरिंग शुरू कर दी जिससे अफरातफरी मच गई। खनन माफियाओं ने इस कदर गोलियां चलाईं कि पुलिस को बचने का मौका ही नहीं मिला और थानाधिकारी मुकेश चंद्र और कांस्टेबल जगदीश के हाथ पर गोली लग गई। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। तत्काल आला-अधिकारियों को सूचना दी गई जिस पर मौके पर पहुंचे आला-अधिकारियों ने दोनों को करौली सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मौके से एक एलएनटी मशीन और एक डंपर जब्त कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे इलाके में जबर्दस्त तलाशी अभियान चला रखा है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates