जयपुर। नरैना थाना इलाके में बुधवार तड़के अज्ञात बदमाश पहाड़ी इलाके में बिना सुरक्षाकर्मी और कैमरा लगे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को खोलकर सड़क किनारे ले गए और उसे काटकर उसमें रखे साढ़े ग्यारह लाख रुपए निकालकर ले गए। इत्तला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया की थाने से 25 किलोमीटर दूर मालवा गांव में पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन लगी हुई है बुधवार तड़के अज्ञात बदमाश एटीएम के चार बोल्ट खोलकर उसे बाहर ले आए और सड़क किनारे गैस कटर की मदद से काटकर उसमें रखे साढ़े ग्यारह लाख रुपए निकालकर ले गए। जैसे ही सुबह लोगों ने सड़क किनारे एटीएम देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम मशीन को जब्त करके मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया की एटीएम की सुरक्षा के लिए ना तो कैमरे लगे हुए थे और ना सुरक्षाकर्मी था। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment