एक आरोपी गिरफ्तार,महिला समेत तीन फरार
19 March 2015
जयपुर। प्रताप नगर थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व गैस कटर से एटीएम काटकर 16 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले के मास्टरमाइंड सीआरपीएफ का जवान है और एक अन्य फरार महिला की तलाश कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के प्रतापनगर स्थित घर से 6 लाख रुपए भी जब्त कर लिए।
पुलिस उपायुक्त(पूर्व) कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि रविवार रात को गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र पुरी(21) पुत्र चेतन गोस्वामी निवासी गांव लल्लाई थाना सरवाड जिला अजमेर ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सेक्टर 8 स्थित एक्सिस बैक में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी सुरेन्द्र पुरी ने पूछताछ में वारदात में एक महिला समेत तीन साथियों के और शामिल होने की बात कही है। पुलिस मामले में अन्य फ रार आरोपियों निमित चौधरी पुत्र गोविन्द राम चौधरी(26) और उसकी पत्नी रुखसार अंसारी(25) निवासी केकड़ी जिला अजमेर हाल फ्लैट नम्बर 3604, साउदर्न हाईट्स, प्रतापनगर,गणेष जाट(25) पुत्र कैलाश जाट निवासी गांव लल्लाई थाना सरवाड जिला अजमेर शामिल है। गणेश जाट कांस्टेबल, सीआरपीएफ, जम्मू में तैनात है। इस गिरोह का मुखिया निमित चौधरी है।
एटीएम लूट में फिर महिला शामिल
हर वर्ग में पुरूषों की बराबरी कर रही महिलाएं अब अपराध के क्षेत्र में भी आ चुकी है। कुछ माह पूर्व पाली निवासी एक लेक्चरर की बेटी और कॉलेज छात्रा ने अययाशियों के चलते अपने प्रेमी के साथ मिलकर रजतपथ स्थित एक एटीएम पर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस सजगता के चलते दोनों को गिरफ्तार कर गया था। अब प्रतापनगर की लूट के मामले में महिला रुखसार का नाम सामने आया है। चारों आरोपी वारदात के दिन कार में सवार होक र आए थे।। पुलिस नाकाबंदी के दौरान महिला सीट पर आरोपी रुखसार बैठी हुई थी। ऐसे में पुलिस ने पारिवारीक उद्देश्यों के चलते उन्हें जाने दिया और वारदात करने के बाद शहर से बाहर भागने में सफल हो गए।
चारों ने की थी रैकी
थानाप्रभारी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेन्द्र पुरी ने निमित चौधरी के घर पर प्रतापनगर में 6 लाख रुपए होने की बात कही। जिस पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर नकद, गैस कटर व दस्ताने बरामद कर लिए। चारों आरापियों ने मिलकर इलाके में पूरी रैकी की थी। बिना गार्ड वाले एटीएम को चुनकर और रविवार वाली रात को बारिश की वजह से माकूल समय देखकर चारों ने उसी दिन वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।
0 comments:
Post a Comment