19 March 2015
पुलिस जांच अधिकारी होशियार सिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर इंडिया गेट पर नाकाबंदी की गई। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे इंडिया गेट पर ट्रक को रुकवाकर जांच की तो उसमें घी के कई कर्टन मिले। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों दिलबाग पंडि़त और प्यारेलाल जागी दोनों निवासी उरलाना जिला पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने ट्रक को पावटा से देवली टोंक में ले जाने की बात कबूल की है। जब्त किए गए घी की कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है।
0 comments:
Post a Comment