जयपुर। जालूपुरा थाना इलाके में मंगलवार रात मोबाइल पैकेट चोरी कर भागते एक अफगानिस्तान के नागरिक को लोगों ने धर दबोचा और जालूपुरा थाना पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 160 चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। हालांकि इस दौरान लोगों को चकमा देकर उसके साथी भागने में सफल रहे।
पुलिस ने बताया कि पोलोविक्ट्री के पास स्थित महालक्ष्मी ट्रैवेल्स के पास मोबाइल पार्सल आए थे। मंगलवार रात करीब 8.15 बजे तीन अफगानिस्तान के नागरिक वहां पहुंचे और बात करने के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए मोबाइल पैकेट लेकर भागने लगे। उसी समय ट्रैवेल्स पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने शोर मचाया तो लोगों ने भाग रहे एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। हालांकि उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और थाने ले गए। पुलिस ने आरोपी से 160 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़ा गया आरोपी साले मोहम्मद तीन दिन पहले ही ट्यूरिस्ट वीजा पर जयपुर पहुंचा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है।
0 comments:
Post a Comment