19 March 2015
जयपुर। विद्याधर नगर इलाके में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मण्णपुरम गोल्ड लोन कंपनी में हुई करोड़ों की ड़कैती का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वालों में तत्कालिन थानाधिकारी चंद्रप्रकाश समेत सात पुलिसकर्मी शामिल है। पुलिस महानिदेशक ने इन्हें प्रशंषा पत्र सहित नकद पुरस्कार दिया है।
चन्द्रप्रकाश तत्कालीन विद्याधर नगर थानाधिकारी हाल थानाधिकारी कानोता को 40 हजार रुपए, नंदलाल तत्कालीन एएसआई विद्याधर नगर हाल कार्यालय पुलिस उपायुक्त (उत्तर) को 30 हजार, संजय कुमार डांगी कांस्टेबल कार्यालय पुलिस उपायुक्त (उत्तर) की अपराध शाखा, सुमित कुमार कांस्टेबल कार्यालय अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), मन्नालाल कांस्टेबल थाना विद्याधर नगर और कांस्टेबल ओमप्रकाश थाना विद्याधर नगर को 25-25 हजार रुपए का नकद ईनाम और प्रशंषा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
दो डकैतियों का किया था खुलासा
पुलिस उपायुक्त उत्तर प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि 6 फरवरी 2013 को विद्याधर नगर स्थित मण्णपुरम गोल्ड लोन कंपनी में सशस्त्र बदमाशों ने ड़कैती की थी। इसी इलाके में 9 नवंबर 2013 में आईआईएफएल गोल्ड लोन में सशस्त्र बदमाशों ने करीब 9 करोड़ रुपए की ज्चैलरी की ड़कैती की थी। उक्त सम्मानित पुलिसकर्मियों ने दोनों मामलों की जांच करते हुए 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 7 किलो सोना और 97 लाख रुपए नकद और कई वाहन जब्त किए थे।

0 comments:
Post a Comment