Wednesday, 18 March 2015

फर्जी दस्तावेजों से पंचायतीराज चुनाव लडऩे का मामला


जयपुर। कालवाड़ा थाना इलाके में एक दंपती के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों से पंचायतीराज चुनाव लडऩे का मामला दर्ज करवाया गया है। आरोप है कि पंचायत में पत्नी सरपंच और पति वार्ड पंच बने है। उनके तीन संतान है, जिनकी उम्र चुनाव दस्तावेजों में गलत दर्शाई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
थानाधिकारी निहाल सिंह ने बताया कि सीमेंट वाली ढाणी मुंडोता निवासी संतोष चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया गया है कि मुंडोता ग्राम पंचायत की वर्तमान सरपंच ललिता देवी की तीन संतान है। इनमें से एक संतान वर्ष 1995 के बाद पैदा हुआ है। जबकि उसने तीनों संतानों की जन्म तिथि वर्ष 1995 से पहले की बताई है। इसी तरह मुंडोता निवासी नोरतमल ने रिपोर्ट देकर बताया कि वार्ड पंच भींवाराम सरपंच ललिता देवी का पति है। ऐसे में दंपति की तीन संतान है। भींवाराम ने नियम विरुद्ध जाकर चुनाव लड़ा है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates