19 March 2015
जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस व साउथ जिले की स्पेशल टीम ने बुधवार को एक मकान पर दबिश देकर क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खेल रहे दो जनों को गिरफ्तार किया है। इनके पास सट्टे का करोडों का हिसाब मिला है।
डीसीपी साउथ रवि दत्त गौड ने बताया कि सूचना मिली थी कि दक्षिण अफ्रीका व श्रीलंका के बीच खेले जा रहे वल्र्ड कप मैच पर रिद्धी-सिद्धी के पास केशव विहार में सट्टा खेला जा रहा है। जिस पर डीसीपी साउथ स्पेशल टीम के एएसआई ने जाब्ते के साथ मकान पर दबिश दी तो दो जनों सट्टा
लगाते मिले। पुलिस ने मौके से तरूण कुमार आसवानी (30) निवासी सेक्टर नौ मालवीय नगर व हरिपाल सिंह (26) निवासी उमरिया मध्यप्रदेश हाल केशव विहार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनसे एक लेपटाप, 20 मोबाइल, 15चार्जर, 1 सैटप बॉक्स, 1 एलसीडी, 1 इन्वेटर मय बैटरी 4 केल्कुलेटर व सट्टे के हिसाब की डायरी व रजिस्टर बरामद किए है। बुधवार को खेले जा रहे मैच का 19 लाख 70 हजार 859 रुपए का हिसाब मिला है।
तीस करोड़ का हिसाब मिला
पुलिस ने बताया कि बुधवार को खेले जा रहे मैच का करीब बीस लाख रुपए का हिसाब मिला है। वहीं वल्र्ड कप में बुधवार से पहले खेले गए मैचों का करीब तीस करोड़ रुपए का हिसाब मिला है। आरोपी बंद कमरे में बैठकर ऑनलाईन सट्टा खिलवाते है।
0 comments:
Post a Comment