Wednesday, 18 March 2015

युवती से मोबाइल छीना


purse robbery के लिए चित्र परिणाम19 March 2015
जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में एक निजी अस्पताल में काम करने वाली युवती के हाथ से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन ले गए। युवती ने बदमाशों को पकडऩे के लिए शोर भी मचाया, लेकिन सूना क्षेत्र होने की वजह से उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी।

पुलिस के अनुसार ए.के गोपालन नगर खातीपुरा निवासी मंजू यादव एक निजी अस्पताल में काम करती है। वह 16 मार्च को रात 8 बजे ड्यूटी के लिए पैदल अस्पताल जा रही थी। ऑफिसर्स कैम्पस के पास बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके हाथ से मोबाइल छीन ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए नाकाबंदी करवाई लेकिन उनका पता नहीं चल पाया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates