कुछ दिनों पहले ही आई थी पीहर, खेत में काम कर लौट रही थी घर
15 March 2015
जयपुर । राजसमंद जिले के भीम थाना शनिवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से दो बहनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार गाग्ंााजी का खेड़ा निवासी शोभालाल लौहार की दोनों बेटियां हेमलता (24)और संजू(22) सुबह खेत में काम करने में लिए गई थी। खेत में काम करने के दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश होने के कारण हेमलता और संजू वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े नौ बजे दोनों के ऊपर आकाशीय गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हेमलता और संजू दोनों की विवाहित है और दोनों का ससुराल भीलवाड़ा में है। दोनों बहनों कुछ दिनों पहले ही अपने पीहर में रहने आई थी।

0 comments:
Post a Comment