जयपुर से चुराई बाइक बेचता था आगरा में
जयपुर। मोतीडूंगरी थाना पुलिस ने शनिवार को एक शातिर चाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई आधा दर्जन बाइक को बरामद कर लिया। पुलिस को पकड़े गए आरोपी से और भी वारदातें खुलने की उम्मीद है।
पुलिस इस संबंध में आरोपी से मामले के बारे में पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार शातिर वाहन चोर उदयवीर उर्फ बंटी गुर्जर निवासी को गिरफ्तार कर चोरी की 6 बाइक बरामद की हैं। आरोपी बंटी यहां खोह नागोरियान थाना इलाके में एक मकान में किराए से रहता है। पुलिस के अनुसार बंटी के पिता गजराज सिंह ट्रांसपोर्ट नगर में गार्ड की नौकरी करते हैं। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को खानिया बंधा स्थित उसके किराए के मकान में दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस ने बंटी गुर्जर को गिरफ्तार करते हुए उससे 6 बाइक भी बरामद की।
आगरा में कौडिय़ों के दाम में बेचता था बाइक
पुलिस के अनुसार बंटी बाइक चोरी के बाद वह इसे लेकर आगरा चला जाता था और वहां पर वह चोरी की गई बाइक को अपने परिचितों को बाइक बेचता था और फि र अन्य वारदात को अंजाम देने जयपुर लौट आता था। आरोपी की गई चोरी की बाइक को 5 हजार रुपए से लेकर 10 हजार रुपए में बेचता था। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने कितनी बाइके चोरी की है और किसे बेची है। पुलिस आरोपी से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।
0 comments:
Post a Comment