15 March 2015
पुलिस के अनुसार आशा वर्मा पुत्री रामकरण वर्मा निवासी पालडी मीणा बावडी आगरा रोड थाना खो नागोरिया ने
आशा की गुमशुुदगी की रिर्पोट पुलिस थाना खो नागारियान में दर्ज करवाई थी। पुलिस उपायुक्त(उत्तर) प्रफु ल्ल कुमार ने बताया सहायक पुलिस आयुक्त वृत आमेर अनिल सिंह चौहान के सुपरविजन में थानाधिकारी खोनागोरियान हरजीलाल यादव व थानाधिकारी आमेर धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
मोबाइल के आधार पर अपराधी तक पहुंचे
पुलिस जांच में यह सामने आया की अमित कुमार उर्फ गोलू पुत्र जगदीश प्रसाद जांगिड निवासी विद्याशंकर शर्मा का मकान मालियों का मोहल्ला मेहन्दी का बास आमेर ने जनवरी में मोबाईल फोन पर आशा से सम्पर्क किया और अमित कुमार उर्फ गोलू एवं आशा कुमारी दोनो मोबाईल पर बातचीत करने लगे तथा बात करते-करते आपस में प्रेम करने लगे। 1 मार्च को दिन में अमित कुमार अपनी बाइक से युवती के मकान आगरा रोड पर गया और उसे शादी का झांसा देकर युवती को अपने साथ ले गया। अमित आशा को बयाना,भरतपुर,मथुरा,गिरिराज धाम ,काशगंज,पटियाली घुमा कर लाया।
बदला शादी का इरादा और कर दी हत्या
6 मार्च को दिन में दोनों प्रेमी युगल वापस जयपुर आ गए। लेकिन अमित कुमार आषा कुमारी से शादी करने का इरादा बदल दिया। दोनों दिन में जयपुर में घूमे और शाम के समय अमित अपनी मोटर साइकिल से आशा कुमारी को जलमहल लेकर आया वहां पर घूम कर रात को दोनों मावठा आमेर पर गए। वहां पर अमित ने आशा से शादी करने से साफ इनकार दिया। इससे दोनों में काफी कहासुनी हो गई। इस पर अमित कुमार ने अंधेरा और सुनसान माहौल होने के फ ायदा उठाकर आशा का गला दबाकर हत्या कर लाश को पानी में फेंक दिया।
0 comments:
Post a Comment