15 March 2015
सीकर। पुलिस ने शनिवार शाम फ तेहपुर रोड पर पैदल चल रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर उनसे 46 हजार 900 रु के नकली नोट जब्त किए हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार शरीफ उर्फ बॉबी (33) पुत्र नवाब अली निवासी उच्चैनगंज और मोहम्मद हारून(35) पुत्र यासीन निवासी वार्ड 14 सीकर को को गिरफ्तार उनके पास से 46 हजार 900 रुपए के नकली नोट बरामद किए। पुलिस ने जब्त नोटों में एक हजार, पांच सौ, एक सौ और पचास रुपए के नकली नोट जब्त किए। नकली नोटों में एक ही नम्बर के कई नोट शामिल है। आरोपियों ने इन नोटों को पंजाब से लाने की बात कही है। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों से कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
0 comments:
Post a Comment