15 March 2015
हनुमानगढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कारवाई करते हुए हनुमानगढ़ के अतिरिक्त जिला कलेक्टर कजोड़मल दडिय़ा को पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्ट अफसर ने यह राशि पुनर्भरण जमीन के फैसले को लेकर ली थी।
एसीबी ने पकड़े गए कजोड़मल के घर पर दबिश देकर उसके सरकारी अवास की तलाशी में साढ़े आठ लाख रुपए और बरामद किए। इसके अलावा एसीबी की तलाशी में अधिकारियों को दो लॉकर और आधा दर्जन मकान के पट्टे मिले है। पकड़ गए आरोपी से एसीबी गहनता से पूछताछ कर रही।
पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर(एसीबी) हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि परिवादी पवन ने हनुमानगढ़ ब्यूरों के कार्यालय में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहीराम विश्नोई से शिकायत की है कि पुनर्भरण जमीन का फैसला देने के नाम पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर कजोड़मल दुडिया ने 75 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। जिसका सत्यापन होने के बाद शनिवार दोपहर को परिवादी पवन उसके सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर छापा मारकर पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। उसके मकान की तलाशी लेने पर साढ़े आठ लाख रुपए और मिले जिनके बारे में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जवाब नही दे पाए तलाशी में दो लॉकर और आधा दर्जन प्लॉट के कागजात मिले हैं। एसीबी आरोपी के खिलाफ अग्रिम कसर्रवाई कर लगातार पूछताछ कर रही है।
0 comments:
Post a Comment