Saturday, 14 March 2015

ठगों का शहर बनी राजधानी 
atm thagi के लिए चित्र परिणाम5 जनों के खाते साफ कर उड़ाए हजारों
15 March 2015
जयपुर। गत कुछ महिनों से राजधानी में ठग सक्रिय हो रहे हैं। ठग अलग-अलग तरीके अपना कर लोगों से हजारों रुपए ठग रहे है। इन दिनों शहर में फ र्जी बैंक या कर्मचारी बन कर भोले-भाले लोगों को खाता बन्द करने व एटीएम कार्ड का वैरिफि केशन करने का झंासा देकर
खातों से हजारों रुपए निकालने के दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं।
 शनिवार को भी शहर के पांच थाना इलाके में ठगी के मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहला मामला दर्ज सागानेर थाना इलाके का है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में अशोक शर्मा निवासी प्रताप नगर ने बताया कि नौ मार्च को उसके पास किसी अनजान व्यक्ति का फ ोन आया कि वह  कर्मचारी बोल रहा है। खाते में कमी होने के कारण खाते का वैरिफि केशन किया जा रहा है। बातों में उलझा कर खाते की जानकारी ली और एटीएम कार्ड के पिन नम्बर लेकर फ ोन काट दिया। इसके बाद फ ोन पर मैसेज आया कि उसके खाते से करीब 24 हजार रुपए निकाले गए है।
दूसरा मामला मुरलीपुरा थाना इलाके का है। पुलिस के अनुसार मनीष कुमार निवासी मुरलीपुरा ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया कि पांच जुलाई को उसके पास अज्ञात व्यक्ति ने फ ोन करके  बातों में लगा कर कार्ड का नम्बर पूछकर खाते से हजारों रुपए शापिंग कर ली। तीसरा मामला करधनी थाने में दर्ज हुआ है। दर्ज रिर्पोट के अनुसार अमर ंिसंह  प्रिया विहार निवारु रोड गोविन्दपुरा ने बताया कि उसके पास गुरूवार की दोपहर को फ ोन आया और अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताकर खाता बन्द करने का झांसा देकर  बातों लगाकर  एटीएम कार्ड के पासवर्ड पूछकर 8 हजार रुपए निकाल लिए। वहीं दो ठगी के मामले विद्याधर नगर थाने में दर्ज हुए है। जहां भी एक शातिर ठग ने बैक कर्मचारी बन हजारों रुपए की ठगी कर ली। पुलिस के अनुसार विकास चौहान निवासी आरपीए के पास जेपी  कोलोनी  ने बताया कि 11 फरवरी को उसके पास बैंक अधिकारी के नाम से फ ोन आया और खाते की जानकारी लेकर एटीएम से 2000 रुपए  निकाल लिए। वहीं  रतन सिंह निवासी जेपी कोलोनी शास्त्री नगर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी कि शुक्रवार की दोपहर को उसके पास मोबाइल पर फोन आया कि वह बैक अधिकारी बोल रहा है क्रेडिट कार्ड की लिमीट के बारे में पूछ कर बातों में लगाया और क्रेडिट कार्ड की डिटेल प्राप्त आठ हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर फ ोन नम्बरों के आधार पर ठगों की तलाश कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates