Saturday, 14 March 2015

दिनदहाड़े बाइक से लाखों रुपए से भरा बैग पार


15 March 2015
robbery के लिए चित्र परिणामजयपुर । बगरू थाना इलाके में दिनदहाड़े एक व्यापारी की बाइक से लाखों रुपए से भरा बैग पार कर ले गए। वारदात का पता चलने पर पीडि़त थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 सहायक उपनिरीक्षक राजाराम ने बताया कि ओमप्रकाश निवासी रामकरण कालोनी, बेगस रोड  ने  मामला दर्ज करवाया कि उसकी लिंक रोड  इलाके में सुरजमल-कैलाशमल के नाम से एक कपड़े की दुकान है। शुक्रवार की सुबह वह बैग में करीब ढ़ाई लाख रुपए लेकर यूको बंैक में जमा कराने के लिए निकाला था। लेकिन दुकान का हिसाब-किताब नहीं मिलने पर दुकान में काम करने वाले एक कर्मचारी ने उसे आवाज देकर बुला लिया। पीडि़त ने दुकान के बाहर खड़ी अपनी बाइक पर रुपए से भरा बैग रख कर दुकान में चला गया। कुछ देर  बाद लौटा तो बैग नहीं मिला तो उसके होश उड़ गए। पीडि़त तुरन्त थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates