Saturday, 14 March 2015

बाल सुधार गृह की छत कूद भागा किशोर

15 March 2015
farar kaidi के लिए चित्र परिणामजयपुर। कोतवाली थाना इलाके में एक बाल सुधार गृह से एक 15 वर्षीय किशोर छत की दिवार कूद कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी भी की लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बाबू लाल गुर्जर जगतपुरारोड खो नागौरियान बताया कि थाना इलाके में स्थित नाटाणियो का रास्ता  में संस्था हिन्दू अनाथ आश्रम है। जहां का वह केयर टेकर है13 फ रवरी को उसकी संस्था मे सेठी कालोनी स्थित किशोर गृह से सत्यम कुमार (15)निवासी गडबडी मौहल्ला मध्यप्रदेश का रहने वाला स्थानान्तरित होकर आया था। कुछ दिनों तक कशोर ठीक तरह से संस्था में रहा लेकिन रात्रि में हिन्दू अनाथ आश्रम संस्था की छत की दीवार कूद कर भाग गया। इस वारदात का पता अगले दिन संस्था में रहने वाले से किशोरों की गिनती की गई जब गिनती में एक कम रहा तो चला। आस-पास ढूंढने पर जब किशोर का पता नहीं चला तो थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पहले किशोर की गुमशुदगी दर्ज की और इलाके में नाकाबंदी करवाई लेकिन भागे गए किशोर का पता नहीं चल पाया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates