जयपुर। बगरू थाना इलाके में पुलिस ने एक शराब से भरा ट्रक पकडऩे में सफ लता हासिल की है। पुलिस के अनुसार देर रात बगरू के निकट एक बाइक की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई।
इस पर बाइक सवार ने ट्रक चालक को पीट दिया। पिटाई के बाद ट्रक का चालक मौके से फ रार हो गया और ट्रक को वहीं छोड गया। जब पुलिस ट्रक को हटाने मौके पर पहुंची तो मामला संदिग्ध लगा। इस पर पुलिस अधिकारियों ने ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में शराब की पेटियां भरी हुई मिली। पुलिस ने शराब का जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment