14 March 2015
जयपुर। जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्रियां बांटने के मामले में एसओजी ने शुक्रवार को चेयरमैन कमल मेहता के मौसेरे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी मालवीय नगर निवासी पुनीत गोदावत है और यूनिवर्सिटी के जयपुर सेंटर का कॉर्डिनेटर है। उसका मालवीय नगर में कोचिंग इंस्ट्यूट भी है। वह फर्जी डिग्री मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी ने खुद शाम को एसओजी कार्यालय में आकर सरेंडर कर दिया। मामले में एसओजी ने अब तक कई लोगों को गिर फ्तार कर चुकी है।

0 comments:
Post a Comment