14 March 2015
जयपुर। बह्म्मपुरी थाना इलाके में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जलमहल में कूदकर आत्महत्या कर ली। पानी में शव को तैरता देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्तगी की तो उसकी पहचान अशोक कुमार(33) निवासी शंकर नगर बह्मपुरी के रूप में हुई। प्राथमिक कारणों में मृतक के भाई विनोद कुमार ने अपने भाई के तनाव के चलते आत्महत्या करने की बात कही है।
0 comments:
Post a Comment