Friday, 13 March 2015

प्रोपर्टी व्यवसायी क ो छोड़ गए अपह्ता

apaharan के लिए चित्र परिणामलेनदेन के चलते हुआ था गिरफ्तार
14 March 2015
जयपुर। 50 लाख की फि रौती के लिए बजाजनगर थाना इलाके से अपह्त किए गए प्रोपर्टी व्यवसायी को पुलिस ने सकु शल मुक्त करवा लिया। मामले के संदर्भ में शिवराज मीणा पुत्र रामकरण निवासी   गायत्री नगर प्रथम, सांगानेर ने अपने भाई हंसराज मीणा का अपहरण कर फि रौती मांगने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।



पुलिस के अनुसार अपह्त हंसराज मीणा प्रोपर्टी एवं कन्ट्रेक्सन का काम करता है। मंगलवार रात्रि को बजाज नगर बीएसएनएल कार्यालय के पास मुकेश मीणा एवं उसके 5-7 साथियों ने गाड़ी रूकवाकर हंसराज का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने फ ोन कर हंसराज के भाई शिवराज को फोनकर 50 लाख रुपए की मांगी थी।पुलिस ने मोबाइल लोकेशन एवं सीडीआर कि जरिए आरोपियों का पता कर लिया।
तीन वर्षों से थी पहचान
आरोपी मुकेश मीणा एवं अपहृता हंसराज में करीब तीन साल से जान पहचान थी तथा पैसो का लेनदेन था । जिसके विवाद को लेकर आरोपी मुकेश मीणा ने अपने अन्य 5-6 साथियों के साथ अपहृता हंसराज मीणा का पीछा कर बजाज नगर मोड से कार वर्ना से से उतारकर अपनी गाडी में बैठा कर कच्चे रास्तो से होते हुए करौली डांग क्षेत्र में ले गए। जहां पर मुकेश मीणा व उसका मामा तेजराम मीणा (अध्यापक) , मोसा जी किशोरीलाल मीणा व मोसेरा भाई लखपत मीणा ने डांग क्षेत्र में सुनसान जगह पर बंधक बनाकर रखा व मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपए की घरवालों से मांग की। पुलिस के डर से अपहर्ता को मुक्त कर नारोली टोडाभीम के पास सड़क पर छोडकर चले गये।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates