14 March 2015
जयपुर। शिप्रापथ थाना इलाके में शॉपिंग सेंटर के पास स्थित एक करंट प्रवाहित पोल को छूने से एक पेंटर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
पुलिस के अनुसार गुरूवार शाम को मृतक दीपक पेंटर(25) निवासी टोंक हाल निवास हाल किराएदार महेशनगर का रहने वाला था। वह त्रिवेणी नगर स्थित शॉपिंग सेंटर के पास घूम रहा था। तभी सड़क किनारे स्थित एक विद्युत प्रवाहित पोल के छू जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर भारी पुलिस जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
0 comments:
Post a Comment