24 March 2015
जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दो वाहना चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरापियों से चोरी की एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।
पुलिस उपायुक्त जयपुर(पश्चिम) कैलाश चन्द विश्नोई ने बताया
कि जयपुर शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों की रोकथाम के क्रम में पुलिस ने सफ लता हासिल करते हुए 2 शातिर वाहन चोर राजेश शर्मा निवासी हनुमन्ता, अलवर और दलपत सिंह जाट निवासी अंसल सुशान्त सीटी थाना कालवाड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से करधनी क्षेत्र से पिछले दिनों चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों ने प्रारम्भिक पूछताछ में पिछले कालवाड थाना इलाके में भी मोटर साइकिल और झोटवाडा से जीप चुराने की वारदात अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस को दोनों आरोपियों से और भी वारदातें खुलने की उम्मीद है।
0 comments:
Post a Comment