Monday, 23 March 2015

मासूम लापता का सुराग नहीं

kidnap के लिए चित्र परिणाम
परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
24 March 2015
जयपुर। गोविन्दगढ़ थाना इलाके के सिंगोद कलां गांव से घर के बाहर से अपह्त की गई मासूम ज्योति(6) पुत्री नंद किशोर शर्मा का दूसरे दिन भी पुलिस पता नहीं लगा पाई है। सर्च ऑपरेशन के दूसरे दिन सोमवार को भी जयपुर पुलिस रिजर्व और आला अधिकारियों ने दिनभर सर्च ऑपरेशन के जरिए उसकी तलाश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मासूम को खेतों में खड़ी फसलों में काफी तलाश किया। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के जरिए सोमवार को भी दिनभर इलाके के आसपास गांवों में उसकी तलाश की लेकिन कही भी उसका पता नहीं चल पाया। गौरतलब है कि रविवार दोपहर को सिंघाना गांव में घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय मासूम ज्योति का अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया था। पुलिस मामले में गहराई से पड़ताल कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates