Monday, 23 March 2015

छात्रा को फोन पर अपहरण की धमकी


phone girl logo के लिए चित्र परिणाम24 March 2015
जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके एक छात्रा के मोबाइल पर एक अज्ञात युवक ने फोन करके लगातार परेशान करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि थाना इलाका निवासी एक 22 वर्षीय छात्रा बीएड कर रही है। उसके मोबाइल पर लगातार दो मोबाइल नम्बर से अज्ञात व्यक्ति फोन करके अश्लील बातें करता और अपहरण करने की धमकी देता है।
छात्रा ने जब डर के मारे कालेज जाना बंद कर दिया तब परिजनों ने इसका कारण पूछा। इस पर छात्रा ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। उसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates