Monday, 23 March 2015

अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 2 गिरफ्तार

avaidh sharab के लिए चित्र परिणाम
24 March 2015
जयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से हरियाणा निर्मित शराब बरामद करके दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात को पुलिस दौलतपुरा टोल नाके के पास पुलिस नाकाबंदी कर रही थी उसी दौरान एक हरियाणा नम्बर की लग्जरी कार आई जब पुलिस ने उसे रुकवाया तो चालक ले जाने लगा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी डालकर उसे पकड़ लिया और कार की तलाशी लेने पर उसमें से 18  कार्टन हरियाणा निर्मित शराब मिली। पुलिस सुरेन्द्र सिंह और जितेन्द्र को गिरफ्तार करके दोनों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates