Monday, 23 March 2015

बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी के गिरोह का भंड़ाफोड़

करोड़ों की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार
100 से अधिक लोगों को बनाया शिकार
24 March 2015
जयपुर। झोटवाड़ा पुलिस ने पुरानी बीमा पॉलिसी रिन्यू करवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंड़ाफोड़ कर दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक महिला आरोपी फरार चल रही है। पुलिस ने दिल्ली से इन दोनों ठगों को गिरफ्तार कर 100 से अधिक वारदातों का खुलासा किया है।  पुलिस उपायुक्त(पश्चिम) कैलाश विश्नोई ने बताया कि
नीलू शर्मा पत्नी हरदयाल शर्मा निवासी ए 224 तारानगर झोटवाङा ने थाना झोटवाडा में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि थी कि चार वर्ष पूर्व उन्होंने एचङीएफ सी की 6 पॉलिसी ली थी जो कि किसी कारणवश लैप्स हो गई। पीडि़ता के पास कुछ दिन बाद पूजा मल्होत्रा नाम की युवती ने फोन पर पॉलिसी को रिवाईज कराने का सुझाव दिया। इस पर पीडि़ता ने 6 पॉलिसी चालू करवाने की एवज में पूजा मल्होत्रा के बताए खाते में कुल 2 लाख 95 हजार रुपए अलग-अलग किश्तों में जमा करवा दिए।

मोटा मुनाफे का लालच तो लगा ठगी
ठगों के खाते में 2 लाख 95 हजार रुपए जमा करवाने के बाद 24 जनवरी 2013 को पीडि़ता नीलू शर्मा के पास मनोहर लाल त्रिवेदी का फ ोन आया और उसने नई पॉलिसी पर 2 लाख के इन्वेस्टमेन्ट पर एक वर्ष में ही 180 प्रतिशत बोनस देने की बात कही। नीलू को इन लोगों पर शक हुआ तब एचङीएफ सी बंैक जाकर इस मामले कि तहकीकात कि तो वहां पता लगा कि उनकी कोई पॉलिसी रिवाइज नहीं हुई। ठगी का अहसास होने पर नीलू ने झोटवाडा थाने में इसकी शिकायत की।

यों चली पुलिस कार्रवाही
पुलिस ने मामले में सूझबूझ दिखाते हुए संबंधित बैंक अकाउण्ट व मोबाइल नम्बर तथा रुपए मंगाने के लिए कोरियर कम्पनी की तहकीकात कर पता लगाया। पुलिस ने इनके जरिए सभी ठिकानों का पता लगाकर ठगी की वारदात करने के तरीका जाना। पुलिस ने एक और चैक बनाकर उसी कोरियर कंपनी के जरिए भेजा। पुलिस ने कोरियर कम्पनी के प्रतिनिधि का पीछा कर उनके कार्यालय लक्ष्मी नगर नई दिल्ली पहुंचकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी आसिफ  कमाल(27) पुत्र सरदार हुसैन  और कुलदीप कुम्हार(20) पुत्र नारायण कुमार दोनों निवासी लक्ष्मी नगर थाना सकरपुर नई दिल्ली हैं। दोनों आरोपियों ने वारदात स्वीकार कर लिया।

आरोपी पूर्व बैंक मैनेजर
पुलिस पूछताछ में आरोपी आसिफ  ने बताया कि वह एचडीएफ सी इंश्योरेन्स कम्पनी दिल्ली में मैनेजर के पद पर 2 साल तक काम कर चुका  था। उसने वहीं से बैंक से ग्राहकों के डेटा चुरा लिए और नौकरी छोड़ एक कॉल सेन्टर खोल लिया। चुराए गए इस डेटा से वह पॉलिसी लेप्स होने वाले ग्राहकों को फ ोन कर पॉलिसी रिन्यू करवाने के नाम पर ठगी करता था। पैसे कोरियर कम्पनी के जरिए चैक मंगवाते थे। दूसरा आरोपी कुलदीप इसका सहयोग करता था तथा उसे फ ोन करने व सुनने के लिए रख रखा था। कुलदीप अपना नाम मनोहर लाल बताकर फ ोन करता था। आरोपी आसिफ  कमाल एमबीए पास है। मामले में फरार महिला जो अपने फ र्जी नाम कभी पुजा मल्होत्रा, कविता, भावना और कई फ र्जी नाम बताकर ग्राहकों को झूठे लुभावने लालच देकर अपने जाल में फं साकर उनसे चैक मंगाने में सहयोग करती थी। पुलिस मामले में उसकी तलाश कर रही है।

पूरे देश में की ठगी की वारदातें
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बंगाल, कर्नाटक, बिहार, गोवा, दमनदीव, झारखण्ड, उत्तराखण्ड, दिल्ली समेत कई राज्यों में 100 से अधिक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा गैंग के अन्य आरोपियों की तलाश में एक पुलिस टीम दिल्ली रवाना की गई है। 
धर्मेन्द्र यादव, एसीपी झोटवाड़ा 


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates