24 March 2015
पाली। जिले के तखतगढ़ कस्बे से एक किलोमीटर दूर पादरली मार्ग पर सोमवार दोपहर बाइक सवार दो युवक एक कार चालक को रोककर उसके साथ मारपीट कर 21 लाख रुपए लूट कर फ रार हो गए। अचेत कार चालक ने होश में आने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पीडि़त को घायलावस्था में तखतगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार बाली निवासी प्रोपर्टी व्यवसायी दिनेशकुमार पुत्र मोटाराम सुथार सोमवार दोपहर एक सौदे के 21 लाख रुपए लेकर कार से जालोर जिले के पादरली गांव जा रहा था। रास्ते में वह तखतगढ़ से करीब एक किलोमीटर आगे पादरली मार्ग पर गाडी खड़ी कर पानी पीने के लिए नीचे उतरा। इस दौरान पादरली की ओर से बाइक पर पहुंचे दो लोगों ने कार में रखा बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट कर दिनेश को घायल कर दिया और नोटों से भरा बैग छीन कर फ रार हो गए। सूचना मिलने पर तखतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चल पाया।
0 comments:
Post a Comment