Sunday, 22 March 2015

छेड़छाड़-मारपीट की घटना को लेकर विवि में प्रदर्शन

rajasthan university के लिए चित्र परिणाम
भारी पुलिस का जाब्ता रहा तैनात
23 March 2015
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में शनिवार को विवेकानंद हॉस्टल के एक छात्र के हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा से विवि परिसर में छेड़छाड़ और उसके व सहपाठी छात्र के साथ मारपीट की घटना के बाद रविवार को कई छात्र-
छात्राओं ने दोपहर को घटना के विरोध में यूनिवर्सिटी परिसर में प्रदर्शन किया और परिसर में लगे पोस्टर फाड़ डाले। इस दौरान पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के मामले में सत कार्रवाई के ठोस आश्वासन के बाद गुस्साए छात्र-छात्राएं वापस चले गए। इस दौरान पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर तैनात रहा।
वहीं गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी छात्र जयप्रकाश विश्नोई(24) को गिरफ्तार कर लिया। वह विश्वविद्यालय कॉलेज में बीए का छात्र है। साथ ही पुलिस ने इस कृत्य में सहयोगी छात्र की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने मामले में इस पूरे प्रकरण में आठ आरोपियों को नामजद किया है।

बयान
आरोपी छात्रों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
हनुमान सिंह भाटी
कार्यवाहक वीसी, राजस्थान विश्वविद्यालय

मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष आठ नामजद फ रार आरोपी छात्रों की पुलिस तलाश कर रही है।
भंवर लाल, थानाप्रभारी, गांधीनगर

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates