करीब चार लाख रुपए का नुकसान, एक दमकल ने पाया काबू
23 March 2015
जयपुर। आदर्शनगर थाना इलाके में रविवार को एक कपड़े के एक्सपोर्ट कारखाने में आग लग गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक दमकल की मदद से आग को बुझवाया।
एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि आग अमृतपुरी कॉलोनी में शाम करीब पौने पांच बजे लगी। यहां साबिर खान ने एक प्लाट में कपड़े बनाने का कारखाना लगा रखा है। यहां से कपडा एक्सपोर्ट होता है। साबिर कारखाने के पास ही दूसरे मकान में रहता है। रविवार को कारीगरों की छूट्टी थी। जिससे कारखाना बंद था। कारखाने से धूंआ उठते देख आसपास के लोगों ने साबिर को सूचना दी। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद एक दमकल ने आग पर काबू पा लिया। कारखाना मालिक ने आग में करीब तीन चार लाख रुपए का नुकसान बताया है।
0 comments:
Post a Comment