23 March 2015
जयपुर। वैशालीनगर थाना इलाके में एक युवक ने एक दुकान मालिक के खिलाफ छलपूर्वक क्रेडिट कार्ड से 40 हजार रुपए की रकम निकाल ली। घटना का पता चलने पर पीडि़त ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस ने बताया कि सिरसी रोड के ऑफिसर्स कैंपस निवासी सुशील शर्मा ने शनिवार को नर्सरी सर्किल स्थित डॉल्फिन स्क्वेयर में रॉयल्स किचनवेयर से 18 00 रुपए की खरीददारी की थी। इस खरीदारी का भुगतान सुशील ने क्रेडिट कार्ड स्वैप कर किया था। वह घर पहुंचा ही था कि उसके खाते से 40 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। युवक ने इस बारे में बैंक से संपर्क साधा तो उसने जानकारी दी। इसके बाद पीडि़त ने थाने जाकर पुलिस को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। अवकाश होने के कारण पुलिस जांच कमजोर पड़ गई और बैंक से स्टेटमेंट नहीं ले पाई।
0 comments:
Post a Comment