Sunday, 22 March 2015

बाल मजदूर से कुकर्म, आरोपी फरार


kukarm के लिए चित्र परिणाम23 March 2015
जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में बाल मजदूरी कराने के लिए बिहार से लाए गए बच्चों में से एक कुकर्म का शिकार हुआ है। चाइल्ड हैल्प लाइन के काउंसलिंग में बच्चे ने यौन दुव्र्यवहार होने की बात बताई तो आरोपी बच्चे और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा में चूडी मार्केट में आरोपी गुड्डू बिहार से नाबालिगों को लाकर उनसे चूड़ी बनवाने का काम करता था। एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग एनजीओ और पुलिस ने मिलकर चूड़ी के कारखाने में दबिश दी तो मौके से चार नाबालिग मिले। रेलवे स्टेशन पर 11 मार्च को एनजीओ को एक बच्चा मिला उसको चाइल्ड हैल्प लाइन में ले जाकर काउंसलिंग की तो उसने बताया कि वह भी झोटवाड़ा के चूड़ी बनाने के कारखाने में काम करता था। वहीं पर एक बड़ा लड़का उसके साथ कुकर्म करता था। इससे परेशान होकर पुलिस कार्रवाई से एक दिन पहले वह भाग गया था। पैसे नहीं हांेने और गांव जाने वाली ट्रेन की जानकारी नहीं होने के कारण वह रेलवे स्टेशन पर रुक गया था। एनजीओ के विजय गोयल ने झोटवाड़ा थाने में कारखाना मालिक गुड्डू और नाबालिग लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates