जयपुर। सैंट्रल जेल से फोनकर ज्वैलर को धमकी देकर नजराना देने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना इलाके में दोनों आरोपियों ने फोन करके ज्वैलर्स को जान से मारने की धमकी देकर नजराना मांगा था। पुलिस ने दोनों बदमाशों को सैंट्रल जेल जयपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार एक सप्ताह पूर्व जेएलएन मार्ग निवासी सुभाष बैराठी को आतिश गर्ग नाम के एक बदमाश ने फोन कर उससे 5 लाख रुपए का नजराना मांगा था और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। ज्वैलर्स ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करवाइ्र थी। पुलिस ने कॉल डिटेल निक लवाकर शिकायत की पुष्टि की। मामले में एक अन्य अपराधी अनवर अली की भी लिप्तता मिली। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आतिश गर्ग हत्या के आरोप में जेल में बंद है जबकि अनवर अली पर हत्या प्रयास और वसूली के कई मामले दर्ज हैं।
0 comments:
Post a Comment