Tuesday, 24 March 2015

बुजुर्ग से आशीर्वाद लेकर लूट

thagi के लिए चित्र परिणाम
25 March 2015
जयपुर। मालवीयनगर थाना इलाके में सोमवार को एक बुजुर्ग को रोककर दो शातिर बदमाशों ने उसके साथ ठगी कर ली। ठग युवक बुजुर्ग से आशीवार्द लेने के बहाने से उसकी सोने की तीन अंगूठियां लेकर रफचक्कर हो गए। बुजुर्ग को ठगी का पता चलने पर उसने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया।


पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में सेक्टर 1 मालवीयनगर निवासी हेमचन्द मिश्रा(74) ने बताया कि वह सवेरे करीब 11 बजे घर से सेक्टर 10 स्थित शिव मंदिर में पैदल जा रहे थे। रास्ते में दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोककर बातों में उलझाया और उनके  पैर छूकर आशीर्वाद लिया और विदाई लेकर चले गए। थोड़ी देर बाद उन्हें अपने हाथ से सोने की तीन अंगूठियां नदारद मिली। युवकों की कारगुजारी का पता चलने पर थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates