Tuesday, 24 March 2015

जर्मन रेप केस मे आरोपी के पिता ने दी धमकी

dhamki के लिए चित्र परिणाम

25 March 2015
जयपुर। जर्मन युवती से रेप के मामले में गवाह को आरोपी के पिता ने केस को वापिस लेने के लिए धकाया है। पीडि़त ने मामले दूदू थाने में तीन जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार बीती रात को थाने में दर्ज शिकायत में जर्मन युवती से रेप के मामले में गवाह बहादुर सिंह निवासी मौजमाबाद ने बताया कि आरोपी अबरार के पिता ईस्माइल और उसके साथ्ी तूफान और एक अन्य साथी के साथ एसके पास आया और केस में गवाही नहीं देने के लिए धमकाया। ऐसा नहीं करने पर तीनों ने इसका अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 10 फरवरी को जर्मन युवती से रेप का मुकदमा दूदू थाने में दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपी अजीत सिंह ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था। मामले में आरोपी बनाए गए अबरार ने आरोपी अजीत के मोबाइल और सिम को छिपाकर रखा था और मामले में फरार चल रहे अजीत की भागने में मदद की थी।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates