Tuesday, 24 March 2015

पुलिस ने मांगा सोसाइड नोट

suicide note jaipur के लिए चित्र परिणाम
25 March 2015
जयपुर। नाहरगढ़ थाना इलाके में दो दिन पूर्व हाईकोर्ट में केन्टीन में कामकरने वाले श्रवण कुमार ने  फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जब परिजनों से सोसाइड नोट मांगा तो मृतक के परिजनों ने नहीं दिया। इस पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में सशंय में है।


यह है घटनाक्रम
ेनाहरगढ़ रोड पुरानी बस्ती स्थित एक मकान में सोमवार सुबह श्रवण कुमार (42)पुत्र चांदमल की लाश पंखे से लटकी हुई मिली थी। पुलिस ने बताया कि श्रवणकुमार शादीशुदा था और हाईकोर्ट में केन्टीन में काम करता था। रविवार की शाम वह तनाव में था किन्तु उसने अपनी परेशानी किसी को नहीं बताई। सोमवार सुबह जब उसकी पत्नी चाय देने के लिए कमरे में गई तो उसकी लाश पंखे से लटकी हुई थी।

परिजनों का आरोप 
मृतक के परिजनों ने दो जने सुरेश और नेकीराम पर नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है कि श्रवण कुमार का इन दोनों से लेन देन का मामला था। जिसके चलते उन दोनों ने मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाया था। जिसका जिक्र मृतक ने सोसाइड नोट में भी किया है। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates