आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज
25 March 2015
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में शातिर ठगों ने दो अलग-अलग व्यक्ति को उनकी एलआईसी मेच्योर होने का झांसा दिया और दोनो से लाखों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। कई दिनों तक एलआई की रकम नही मिलने पर पीडि़तों ने आरोपियों से सम्पर्क किया तो आरोपियों का मोबाइल फोन बंद होने पर दोनो को अपने
साथ हुई ठगी का एहसास होने पर उन्होंने थाने पहुंच कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने दोनों पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रताप नगर सेक्टर तीन निवासी राजा राणा पत्नी बलबीर राणा ने पुलिस को बताया कि गत दिसम्बर माह में रजत सिंघानीया ने उसे फोन कर उसकी एलआईसी मेच्योर होने का झांसा दिया और उसे 53 हजार पाचं सौ रुपए ले लिए । इसके बाद आरोपी ने ना तो एलआईसी का पैसा पीडि़त को दिलाया ना ही उसकी रकम उसे वापसी लौटाई। इस पर पीडि़त ने आरोपी युवक से सम्पर्क किया तो कई बार टालमटोल करने के बाद आरोपी युवक ने खुद का मोबाइल बंद कर लिया।
वही दूसरी वारदात सांगानेर दुसाद नगर निवासी सागर चौधरी के साथ हुई। पीडि़त ने पुलिस का ेबताया कि 23 मार्च 2015 को उसके मोबाइल फोन पर कविता कोठारी ने उसे एचडीएफसी की एलआईसी मेच्योर होने का झांसा दिया और बोनस दिलवाने की बात कही और पीडि़त ने तीन चैक ले लिए । जिसमें आरोपी महिला ने दो लाख 98 हजार नौ सौ 99 रुपए की रकम भरकर खाते से निकाल ली। कई दिनों तक एलआईसी का पैसा नहीं मिलने के बाद पीडि़त ने एचडीएफसी बैक जाकर सम्पर्क किया तो वहां पर पता चला की इस नाम की कोई महिला व ब्रांच नहीं है। इस पर खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास होने पर उसने आरोपी महिला के मोबाइल नम्बरों के आधार पर ठगी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने दोनो मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment